इटावा औरैया, फरवरी 17 -- प्राचीन शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूड़ी-सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और प्रसाद वितरण देर शाम तक चलता रहा। महाशिवरात्रि पर्व पर 6 फरवरी को मंगल कलश यात्रा के साथ धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हुई थी। इसके बाद शिव पुराण कथा, मेला, रुद्राभिषेक सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिनमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष अरविंद पोरवाल के साथ गौरव मिश्रा, रजनीश उपाध्याय, अनिल श्रीवास्तव, उमेश चंद्र शाक्य, राजेन्द्र सिंह, रामजी उपाध्याय शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.