इटावा औरैया, दिसम्बर 23 -- दिसंबर के महीने में पड़ रही कड़ाके की सर्दी लोगों को खूब परेशान कर रही है। सामान्य जन जीवन अस्त-व्यस्त होता चला जा रहा है। सुबह का कोहरा रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा है। इसके कारण सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। सोमवार की रात से ही कोहरा गिरना शुरू हो गया था और मंगलवार की सुबह भी काफी कोहरा था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा। पूरे दिन ठंडी हवा चलती रही। कोहरे के कारण सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि जिन्हे जरूरी काम था वे घरों से निकले लेकिन वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। स्कूल जाने के लिए बच्चों को भी कोहरे और ठंडी हवा के बीच सड़कों के किनारे खड़ा हुआ देखा गया । ज्यादा संख्या में वाहन नहीं चले और जो चले वे दिन में भी लाइट जलाकर धीमी गति से चले। इस बीच बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे पर कोहरा के कारण बड...