इटावा औरैया, जनवरी 2 -- सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नव वर्ष का पहला दिन जहां इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, वहीं दूसरा दिन भी कड़ाके की ठंड लेकर आया। शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा। दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा, फिर धुंध रही, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ। पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। खासकर बीते दो दिनों से गलन और अधिक बढ़ गई है। गुरुवार से शुक्रवार तक घने कोहरे की चादर ने पूरे जिले को अपने आगोश में ले लिया। कोहरे के कारण हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे कोहरा तो छंट गया, लेकिन धुंध बनी रही। जिससे लोगों को सर्दी से कोई खास राहत नहीं मिल सकी।दोपहर में सूर्...