इटावा औरैया, मार्च 24 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मॉर्डन तहसील के पास मंगलवार दोपहर सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर के बाद बाइक सवार महिला सड़क पर गिरती है और कंटेनर के नीचे आकर उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मैनपुरी के ग्राम नगला देवी निवासी अवधेश अपनी 23 वर्षीय बहन श्रद्धा को उसके मायके से ससुराल छोड़ने जा रहा था। जैसे ही दोनों मॉर्डन तहसील के पास हाईवे पर पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और श्रद्धा सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान कंटेनर के पहिए उसके ऊपर से गुजर गए। सीसीटीवी फुटेज में हादसे की पूरी घटना कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.