इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- इटावा, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब नोएडा से इटावा आ रही सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। यह घटना रात करीब 12:50 बजे नगर के बस स्टैंड चौराहे पर स्थित ओवरब्रिज पर हुई।इस कार में दो युवक अभय कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी नगला चांदी थाना बकेवर, इटावा तथा प्रिंस कुमार पुत्र लाल निवासी खोड़ा कॉलोनी प्रगति विहार, गाजियाबाद सवार होकर जा रही थे । अचानक आग लग गई। आग लगते ही दोनों युवकों ने सतर्कता दिखाते हुए वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार के साथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। कार में आग लगने के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.