इटावा औरैया, फरवरी 19 -- कचौरा बाईपास मार्ग स्थित संतोष भुवनेश किसान सेवा केंद्र पर ऑनलाइन सीएनजी सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के वाहन चालकों को अब स्थानीय स्तर पर ही सीएनजी भरवाने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और दूर स्थित पंपों पर निर्भरता कम होगी। पंप प्रबंधन के अनुसार स्टेशन पर 24 घंटे सीएनजी उपलब्ध रहेगी। साथ ही यहां पेट्रोल, डीजल और एयर पंप जैसी अन्य सुविधाएं भी संचालित हैं। ऑनलाइन सीएनजी सेवा शुरू होने से विशेष रूप से वाणिज्यिक एवं निजी वाहनों को समय और ईंधन लागत में बचत होने की उम्मीद है। स्थानीय टैक्सी, ऑटो व मालवाहक वाहन चालकों ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया है। सेवा शुभारंभ अवसर पर डॉ. बृजेश चंद्र यादव, डॉ. भुवनेश चंद्र यादव तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव सहित कंपनी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.