इटावा औरैया, फरवरी 14 -- फ्रेंड्स कॉलोनी में दर्ज ऑटो चोरी के मुकदमे का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। 12 फरवरी को लछवाई निवासी पवन ने थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में ऑटो चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने वैदपुरा के नगला बरी निवासी श्यामू उर्फ पारस और बघुइया निवासी लव को वैदपुरा रेलवे स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक तमंचा, एक चाकू, एक कारतूस, चोरी गए ऑटो की बैट्री और ऑटो से चोरी किए गए 950 रुपये नकद बरामद किए गए। ऑटो पूर्व में ही बरामद किया जा चुका है। दोनों को कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.