इटावा औरैया, फरवरी 20 -- गांव सरैया निवासी अमन पुत्र शिवदत्त शंखवार ने बताया कि वह ऑटो चलाने का काम करता है। 19 फरवरी को उसके परिवार में शादी समारोह था, जिसमें नामजद का किसी अन्य व्यक्ति से विवाद हो गया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास उस समय हमला कर दिया, जब वह ऑटो में सवारी बैठा रहा था। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट आई। घटना के बाद उसने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.