इटावा औरैया, जनवरी 10 -- शनिवार को बकेवर निवासी हर्षित तिवारी पुत्र रितुबदन बाइक से लखना बाजार करने जा रहा था। जैसे ही वह कस्वा लखना स्थित बाईपास तिराहे के पास पहुंचा तभी ऑटो चालक ने बिना पीछे देखे मोड़ दिया। बाइक सवार हर्षित की बाइक असंतुलित होकर गई, ऑटो की चपेट में आकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल बाइक सवार को राहगीरों ने अस्पताल भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...