इटावा औरैया, फरवरी 21 -- साइबर ठगों ने कॉल कर ऐप डाउनलोड कराते हुए युवक के बैंक खाते से 50 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विरोंधी गांव निवासी आशुतोष कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 फरवरी को उसके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बेटे से मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड करा कर मोबाइल हैक कर लिया। ऐप डाउनलोड करते ही उसके बैंक खाते से ऑनलाइन माध्यम से 50 हजार रुपये निकल गए। बैंक जाकर जानकारी करने पर पता चला कि 10 फरवरी को ही उक्त धनराशि ट्रांसफर कर ली गई। ऑनलाइन शिकायत की जांच में धनराशि ट्रांसफर करने में गुजरात के एक व्यक्ति का नाम अब तक प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर धनराशि वापस दिलाने और आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.