इटावा औरैया, मार्च 2 -- जिले में एसआईआर का काम काफी तेज गति से चल रहा है और काफी हद तक इस काम को पूरा कर लिया गया है। स्थिति यह है कि 1 लाख 79 हजार 744 मतदाता ऐसे हैं जिन्हें नो मैपिंग या तार्किक विसंगति का नोटिस मिला था लेकिन अब उनके मामलों में अंतिम आदेश कर दिया गया है और इनका नाम मतदाता सूची में शामिल रहेगा । इसके अतिरिक्त नोटिस के अन्य मामलों में भी सुनवाई चल रही है जो और निस्तारण भी किया जा रहा है। जिले में नो मैपिंग और तार्किक विसंगति के 2 लाख 64 हजार 137 नोटिस का वितरण किया गया था इनमें से 2 लाख 7 हजार 789 नोटिस की सुनवाई पूरी कर ली गई है। इनमें से ज्यादातर का अंतिम रूप से निस्तारण ही कर दिया गया है । बाकी का निस्तारण भी जल्दी ही किया जाएगा। जिले में नोटिसों की सुनवाई का प्रतिशत 79 तक पहुंच गया है। इस कार्य के लिए बड़ी संख्या में अ...