इटावा औरैया, मार्च 1 -- जिला पंचायत सभागार में समाजवादी युवजन सभा की जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आदित्य गोविंद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष आशीष राजपूत मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को बताया कि एसआईआर की अंतिम तिथि 6 मार्च है। सत्ता दल के लोगों द्वारा बड़ी संख्या में फॉर्म 6 भरकर डीएम और एसडीएम के यहां भेजे जा रहे हैं। और विपक्षी दलों के मतदाताओं के नाम काटने के लिए फार्म 7 साथ जमा की जा रहे हैं और बीएलओ पर विपक्षी दलों के मतदाताओं के नाम काटने का दबाव बनाया जा रहा है। इसलिए आप लोगों का दायित्व है की सभी पदाधिकारी मतदाता सूची का अवलोकन कर ले एवं फर्जी नाम मतदाता सूची में न बढ़ने दें सही नाम किसी भी कीमत पर न काटने दें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.