इटावा औरैया, जनवरी 19 -- राष्ट्रीय कैडेट कोर के लिए गणतंत्र दिवस परेड शिविर में केके महाविद्यालय के छात्र एनसीसी कैडेट प्रांशु का चयन हुआ है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि प्रांशु का चयन गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। उन्होंने कहा इस उपलब्धि से कॉलेज के अन्य कैडेट्स को भी प्रेरणा मिलेगी। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार वर्मा, मंत्री ओंकारनाथ वर्मा, मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रो. शिवराज सिंह यादव, प्रो. ओमकुमारी सहित शिक्षकों व कर्मचारियों ने छात्र को बधाई दी है। महाविद्यालय के एन सी सी अधिकारी प्रो. सुनील सिंह सेंगर ने बताया कि कैडेट का चयन यूपी डायरेक्टरेट से हुआ है, जहां से कुल 127 कैडेट्स...