इटावा औरैया, फरवरी 24 -- वैदपुरा के ग्राम नगलापुल छिमारा रोड निवासी नैंसी पुत्री सत्यभान 23 फरवरी को कस्बा में बैंक के एटीएम से 1500 रुपये निकालने गई थी। आरोप है कि एटीएम कक्ष में पहले से मौजूद एक युवक ने मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड ले लिया। इसी दौरान उसने चुपके से उनका कार्ड बदलकर किसी अन्य व्यक्ति का कार्ड मशीन में लगाकर वापस कर दिया। उस समय नैंसी को इस बात का आभास नहीं हो सका। घर पहुंचने के कुछ देर बाद मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने का संदेश प्राप्त हुआ। इसी बीच उनके पिता का भी फोन आया। खाते की जांच करने पर पता चला कि एटीएम के माध्यम से 37 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। घटना की जानकारी होते ही पीड़िता के होश उड़ गए और वह परिजनों के साथ थाने पहुंची। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। एटीएम ...