इटावा औरैया, फरवरी 23 -- ग्वालियर बाईपास पर मानिकपुर मोड़ के पास शनिवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया और एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर लाखों का जेवरात चोरी कर रफूचक्कर हो गए। गंगा धर्म कांटा के सामने वाली गली में स्थित दो बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरों ने करीब 5 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में हुई दो बड़ी चोरियों से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। विकास कॉलोनी निवासी प्रकाश यादव ने बताया कि वह शनिवार को परिवार सहित जसवंतनगर अपनी बड़ी बेटी आरती के घर भगवान शंकर की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में गए थे। रविवार सुबह जब वे घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर घुसे तो कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा देख उसके होश उड़ गए। कमरों में रखे बक्सों के ताले टूटे थे और कीमती सामान गायब था। सोने का हार, कान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.