इटावा औरैया, जनवरी 10 -- गांव तीलिया कटहरा निवासी होम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार दिसंबर की रात करीब आठ बजे पड़ोसी गांव डाडी निवासी प्रवीन उर्फ झबरा, अनिल उर्फ अन्ना और हरनाम ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों व लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.