इटावा औरैया, मार्च 25 -- मिशन शक्ति अभियान में बुधवार को एक छात्रा को जिलाधिकारी बनाया गया। सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नगर क्षेत्र की कक्षा 7 की छात्रा सोनम को बेसिक शिक्षा और प्रोबेशन विभाग के अधिकारी जिला अधिकारी कार्यालय में लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने छात्रा को अपनी कुर्सी पर बैठाया। जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठने के बाद छात्रा सोनम ने कहा कि उसे एक दिन के लिए इस कुर्सी पर बैठाया गया है लेकिन उसका सपना है कि वह पढ़ लिखकर अपने दम पर जिलाधिकारी बने और देश की सेवा करे। उसका मानना है कि जो भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर अधिकारियों के पास आए उसकी समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाए ताकि लोगों को बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। एक बार में ही उनकी समस्या का निदान कर दिया जाए। सोनम ने यह भी कहा कि हम सभी को आपस में प्रेम भाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.