इटावा औरैया, मार्च 23 -- क्षेत्र में एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण माह की शुरुआत होने जा रही है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग और पशुपालन विभाग मिलकर गाँव-गाँव में विशेष जागरूकता एवं रोकथाम अभियान चलाएंगे। अभियान का उद्देश्य मच्छरजनित और अन्य संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाना है। पशुपालन विभाग के माध्यम से मुर्गी पालन एवं सूअर पालन केंद्र संचालकों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्हें अपने केंद्रों पर फैली गंदगी को गड्ढों में डालकर नष्ट करने के लिए कहा गया है, ताकि संक्रमण फैलने की आशंका कम हो सके। वहीं एडीओ पंचायत के नेतृत्व में प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका द्वारा नियमित रूप से दवा का छिड़काव कराया जाएगा। जलभराव वाले स्थानों, नालियों और गंदगी वाले इलाकों को चिन्हित कर विशेष सफाई...