इटावा औरैया, मार्च 19 -- भरथना मार्ग पर बुधवार रात एंबुलेंस की देरी से एक घायल के लिए जानलेवा साबित हुई। ट्रैक्टर की टक्कर से मोपेड सवार दंपति सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। समय पर एंबुलेंस न पहुंचने के कारण घायलों को पुलिस ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बाद में जिला अस्पताल ले जाने में हुई देरी के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्राम पिलखना निवासी 55 वर्षीय दयाशंकर पुत्र मूलचंद्र रावत अपनी 52 पत्नी सुहागवती और पड़ोसी भगवानदास पुत्र प्रेमचंद्र गुप्ता के साथ मोपेड से औरैया से अपनी ससुराल से वापस गांव लौट रहे थे। बुधवार रात करीब आठ बजे जैसे ही वे भरथना मार्ग पर चटोरपुर गांव के सामने पहुंचे, तभी भरथना की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.