इटावा औरैया, फरवरी 8 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यालय बाबा मॉल पर संगठन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव ने जिले के पदाधिकारी की सहमत से संगठन का विस्तार किया। जिसमें शहर के प्रमुख व्यवसाय राजेश अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष, आलोक गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, जसवंत राजपूत को जिला मंत्री, अनुग्रह पोरवाल युवा महामंत्री मंडल कानपुर, अंकुर अग्रवाल युवा कोषाध्यक्ष मंडल कानपुर, नवीन पोरवाल को भरथना शहर उपाध्यक्ष युवा बनाया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शिवनंदन भदौरिया, डॉ. हर्षित पोरवाल, शिवकांत दुबे, कानपुर मंडल के युवा अध्यक्ष रिंकू यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...