इटावा औरैया, मार्च 5 -- प्रेम स्नेह और रंगो का त्यौहार होली जिले भर में बुधवार को उल्लास के साथ अबीर गुलाल व रंग की फुहारों के बीच मनाया गया। होली के त्यौहार पर इस बार गीले रंगों की अपेक्षा अबीर गुलाल की ज्यादा होली खेली गई। शहर में कई स्थानों पर युवाओं ने खूब मस्ती की और कपड़ा फाड़ होली भी खेली। तेज धूप के कारण दोपहर बाद होली का रंग हल्का पड़ गया था लेकिन बच्चों ने सुबह से दोपहर बाद तक त्यौहार का खूब लुफ्त उठाया। चारों तरफ होली के गीत गुंजायमान होते रहे। हिंदू धर्म में होली के त्यौहार को लोग काफी उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। तीन-चार दिनों तक होली का हुड़दंग चलता है। हर किसी ने त्यौहार को को पूरे उत्साह व उमंग के साथ मनाया। हर तरफ त्यौहार की रौनक दिखाई दी। सोमवार की देर शाम से रात और भोर की बेला में होलिका दहन हुआ था। इस बार होली की पड़ेगा...