इटावा औरैया, फरवरी 19 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर उझियानी बाईपास के पास गुरुवार तड़के ट्रेलर की टक्कर से रोडवेज बस खड्ड में पलट गई। हादसे में बस में सवार 21 यात्रियों में से एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य सुरक्षित बच गए। औरैया डिपो की रोडवेज बस सुबह करीब चार बजे इटावा से औरैया की ओर जा रही थी। उझियानी बाईपास पर बस सड़क किनारे खड़ी कर सवारियां उतारी जा रही थीं। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर डायल 112 पुलिस, हाईवे मोबाइल और महेवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष विपिन मलिक भी मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बस में फंसी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में अजीतमल थाना के बेरी कप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.