इटावा औरैया, जनवरी 4 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय बिबौली के चार होनहार छात्रों का चयन केन्द्र सरकार की श्रेष्ठ योजना के तहत हुआ है। इस योजना के माध्यम से अनुसूचित वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध, आवासीय सुविधायुक्त विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक निःशुल्क शिक्षा का अवसर मिलता है। विद्यालय के छात्र कौसिक, आंशी, प्रियांशी एवं पुष्वेन्द्र ने इस योजना में चयनित होकर न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस सफलता पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.