इटावा औरैया, फरवरी 17 -- कस्बा क्षेत्र में दान सहाय मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गांव नगला श्यामलाल लहरोई निवासी 18 वर्षीय विशाल पुत्र अनिल कुमार अपने चचेरे भाई अंकुश और गांव नगला सबल निवासी दोस्त अभिषेक के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। जैसे ही बाइक दान सहाय मंदिर मोड़ के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर सामने जा रहे ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर हालत पर नजर बनाए रखी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...