इटावा में ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका
इटावा औरैया, मार्च 5 -- बढ़पुरा थाना क्षेत्र में बरेली हाईवे पर उदी मोड़ के पास बुधवार शाम एक ई-रिक्शा पलटने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। जिला पंचायत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदी में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत मनीराम बाल्मीकि महेवार बस्ती के निवासी हैं। उनका 22 वर्षीय पुत्र अमन नोएडा में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। होली का त्योहार मनाने के लिए वह कुछ दिन पहले ही घर आया था। बुधवार शाम अमन अपने साथी अंकित पुत्र सुभाष और उसकी भाभी के साथ ई-रिक्शा से उदी मोड़ पर दवा लेने जा रहा था। बताया गया कि उदी मोड़ के पास अचानक ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदी गई फुटपाथ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.