इटावा औरैया, फरवरी 2 -- चौबिया थाना क्षेत्र के गंगापुरा चौराहे पर सोमवार दोपहर असित इंटर कॉलेज के पास ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कुल चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के बरूआ भगोनी गांव निवासी विमलेश पुत्र सर्वेश कुमार, छोटू पुत्र अशोक कुमार और प्रियांशु एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे गंगापुरा चौराहे पर पहुंचे, तभी बख्तियारपुर की ओर से ई-रिक्शा लेकर गंगापुरा निवासी सुखराम पुत्र प्रभुदयाल अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक और ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई...