इटावा औरैया, मार्च 12 -- ईद का त्यौहार नजदीक आते ही कस्बा बकेवर के भरथना रोड पर हाल ही में कुछ माह से लगना शुरू हुए बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बाजार में लोगों की चहल-पहल शुरू हो गई थी और दिन चढ़ने के साथ ही बाजार पूरी तरह से गुलजार हो गया। ईद की तैयारियों को लेकर खास तौर पर महिलाओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने कपड़े, चूड़ी, श्रृंगार सामग्री, बच्चों के कपड़े, जूते-चप्पल और घरेलू सामान की जमकर खरीदारी की। वहीं कई लोगों ने ईद के लिए जरूरी खाद्य सामग्री और मिठाइयों की भी खरीददारी की। साप्ताहिक बाजार में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीददारी करने पहुंचे, जिससे बाजार में काफी रौनक रही। दुकानदारों का कहना है कि ईद के त्यौहार को देखते हुए इन दिनों बिक्री में अच्छा इजाफा हुआ है। भीड़ अधिक होने ...