इटावा औरैया, दिसम्बर 2 -- 50 शैय्या अस्पताल में कोई भी इमरजेंसी मेडिकल डॉक्टर ही नहीं है। डॉक्टरों की कमी से आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। सोमवार को अस्पताल में इमरजेंसी में कोई ईएमओ डॉक्टर नहीं था। अस्पताल में तैनात दो ईएमओ में से डॉ सतेंद्र साहू भी 2 दिसम्बर से आंख का ऑपरेशन कराने को 15 दिन की मेडिकल लीव का प्रार्थनापत्र दे गए। सोमवार को उनका वीकली ऑफ था। जबकि एक ईएमओ डॉ रविन्द्र साहू पिछले तीन दिन से मेडिकल अवकाश पर चल रहे हैं। सीएमओ स्तर से जिला से सम्बद्ध किये गए डॉ रितिक गुप्ता ने आकर जॉइन ही नहीं किया है। इस कारण अब वर्तमान में अस्पताल इमरजेंसी ईएमओ डॉक्टर विहीन हैं। सुबह की ओपीडी में वरिष्ठ परामर्श दाता डॉ संदीप गुलाटी व नेत्र सर्जन डॉ ऋतु ने मरीजों को उपचार दिया।लेकिन दो बजे के बाद इमरजेंसी में कोई डॉक्टर नहीं रहा। डॉक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.