इटावा औरैया, फरवरी 20 -- मोहल्ला राजागंज में पाली बम्बा के पास देर रात हाईटेंशन लाइन का इन्सुलेटर फटने से नीचे खड़ी झाड़ियों में आग लग गयी। आग की लपटें उठती देख लोगों में हडकम्प मच गया। मोहल्लेवासियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया। गुरुवार रात पाली बम्बा के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन का इन्सुलेटर फट गया, जिससे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया। और झाड़ियों में आग गयी। मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब जाकर राहत की सांस ली। स्थानीय निवासियों ने शीघ्र ही समस्या के निराकरण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.