इटावा औरैया, मार्च 12 -- कुंजपुर में नट बजानिया समाज के दादा आशाराम बाबा की भव्य शोभायात्रा गुरुवार को उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देश के विभिन्न राज्यों से आईं महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने भी शोभायात्रा में भाग लेकर कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाई। शोभायात्रा को नट बजानिया समाज के अध्यक्ष ज्ञान सिंह और मेला संयोजक रामवीर यादव ने मंदिर परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा आशाराम महाराज के जयकारे लगाये। आशाराम बाबा मंदिर परिसर में चल रहे पांच दिवसीय मेले के अंतर्गत यह शोभायात्रा निकाली गई। ढोल की थाप, बैंड-बाजों और डीजे की मधुर धुनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए बाबा के रथ के साथ चल रहे थे। शोभायात्रा में दो बैंड प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.