इटावा औरैया, जनवरी 20 -- सीबीएसई बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आर्यभट्ट गणित चैलेन्ज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले के दिल्ली पब्लिक स्कूल के तीन होनहार छात्रों ने टॉप 100 छात्रों में अपनी जगह सुनिश्चित कर पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता गणित विषय में छात्रों की रुचि और इनोवेशन के साथ साथ उत्कृष्ट कौशल परीक्षण करने के लिए प्रत्येक वर्ष कक्षा 8 से 10 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर देश भर में सीबीएसई के प्रत्येक रीजन से शीर्ष 100 मेधावी छात्रों का गणित विषय में उत्कृष्टता के लिए चयन किया जाता है। 10 नवम्बर को आयोजित हुई इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रयागराज व लखनऊ रीजन में संयुक्त रूप से चयनित टॉप 100 छा...