इटावा औरैया, नवम्बर 29 -- आरपीएफ ने ऑपरेशन भूमि के तहत इटावा-मैनपुरी रेलवे लाइन के किनारे किसानों के द्वारा कब्जा की गई 10 हेक्टेयर जमीन को मुक्त कराया गया है। रेलवे की इस जमीन की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए है। किसानों के द्वारा जमीन पर गेहूं और आलू की खेती की जा रही थी। इटावा-मैनपुरी रेल लाइन के खंबा नंबर 45/2 से लेकर 46/2 दो के बीचदोनों किनारों पर गॉव कीरतपुर के पास किसानों के द्वारा जमीन पर कब्जा करके लगातार खेती की जा रही थी। रेलवे के द्वारा कई बार नोटिस देने के बाद भी किसान जमीन को खाली नहीं कर रहे थे और इस जमीन पर फसलों का उत्पादन भी कर रहे थे। रेलवे लाइन के एक तरफ 60 फुट तथा एक तरफ 90 फुट जमीन पर कब्जा कर रखा था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ के एएसआई विजय कुमार अपने हमारा स्टाफ तथा एसएसईपीवे मैनपुरी सुरेंद्र सिंह यादव के साथ जेसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.