इटावा औरैया, दिसम्बर 4 -- कस्बा में आठ मृत पड़े बंदरों के मिलने से हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह नगर के मुख्य चौराहे मंडी परिसर और काशीराम कॉलोनी समेत आठ जगह बंदर जमीन और छत पर मृत पड़े देखे गए। जिसमें प्रशांत गुप्ता की दुकान की छतपर चार बंदर मृत अवस्था में पड़े थे जिनके मुँह से खून निकल रहा था, वही दो बंदर जैन के बाड़े में और दो बंदर काशीराम कॉलोनी में पड़े हुए देखकर लोगों ने नगर पंचायत चेयरमैन को फोन पर जानकारी दी। चेयरमैन पति पिंकू गोयल ने पुलिस और सम्बंधित विभाग को सूचना देकर बुलाया। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक महेंद्र प्रताप ने बताया बंदरों की मौत का कारण पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चल सकेगा। जिसमें प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ देने की आशंका लग रही है। कस्बा के लोगों ने बताया एक सप्ताह के भीतर करीब तीस बंदरों की मौत हो गई है। लोगों का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.