इटावा औरैया, फरवरी 16 -- कस्बा के मिडिल स्कूल मैदान में आदर्श वालीबाल क्लब भरथना द्वारा दिवंगत विधायक स्व. महाराज सिंह यादव सहित अन्य की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल में आगरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैनपुरी की टीम को दो सीधे सेटों में 25-13 व 25-18 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में आगरा की टीम शुरुआत से ही आक्रामक रही। सटीक सर्विस और मजबूत डिफेंस के दम पर टीम ने मैनपुरी को वापसी का मौका नहीं दिया। पहले सेट में 25-13 से बढ़त बनाने के बाद दूसरे सेट में भी 25-16 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया। इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मैनपुरी ने बांदा को 21-12, 21-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.