इटावा औरैया, मार्च 20 -- फ्रेंड्स कॉलोनी के सुल्तानपुरा में शुक्रवार सुबह भागवत कथा के समापन पर भंडारे की तैयारी के दौरान एक हलवाई आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गया। सुल्तानपुरा निवासी 40 वर्षीय कल्लू पुत्र मोहनलाल हलवाई का काम करते हैं और कथा पंडाल के पास भंडारा बनाने की तैयारी में जुटे थे। कल्लू ने बताया कि जैसे ही उन्होंने परात उठाई, तभी अचानक तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली उनके पास गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ओमकांत ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया है। डॉक्टर ने बताया कल्लू की हालत अब स्थिर है और धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.