इटावा औरैया, जनवरी 23 -- राजकीय आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों ने राज होंडा स्पीड में इंडस्ट्री विजिट किया। इंडस्ट्री विजिट में इलैक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, डीजल इंजन, मोटर मैकेनिक के प्रशिक्षार्थी शामिल रहे। कंपनी के प्रतिनिधि फिरोज व आकाश ने अनुदेशकों व विजिट में शामिल प्रशिक्षार्थियों का स्वागत किया। राज होंडा स्पीड के कर्मचारियों ने टेक्निकल एवं नॉनटेक्निकल डिटेल विस्तार से बताई। सभी को कंपनी में प्रत्येक विभाग, सर्विस एरिया, ट्रेनिंग एरिया, वर्कशॉप का विजिट कराया। इस दौरान उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी सुमित, अंकित, हरिओम, हरिकिशोर, अंकुश, ज्योति चतुर्वेदी, मो आकिब, आईटीआई के अनुदेशक सीताराम, शिवम् पुरवार, अशोक कुमार, जीतेंद्र कुमार मौजूद रहे। नोडल प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार सिंह यादव व प्लेसमेंट प्रभारी ले. प्रशांत कमल ने ट्रेनीज को कंप...