इटावा औरैया, फरवरी 27 -- अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को कस्बा के बालूगंज स्थित शहीद पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान वक्ताओं ने उनके त्याग, बलिदान और देशभक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजाद के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके विचार और साहस युवाओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे। कार्यक्रम में उप्र कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुखराम सिंधी, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल भूरे, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव अनुराग ब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.