इटावा औरैया, फरवरी 17 -- पुलिस कर्मियों के लिए अवकाश स्वीकृति की प्रक्रिया को अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। मंगलवार से सभी प्रकार की छुट्टियों के लिए मानव संपदा उत्तर प्रदेश पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से अब पुलिसकर्मियों को छुट्टी लेने के लिए अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और पूरी प्रक्रिया समय हो सकेगी। एसपी ग्रामीण श्रीष चंद्र ने बताया कि अवकाश स्वीकृति प्रणाली को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए निर्णय लिया गया है। जनपद के सभी अधिकारी और कर्मचारी आकस्मिक अवकाश, उपार्जित अवकाश या अन्य किसी भी प्रकार की छुट्टी के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करेंगे। सभी प्रकार के अवकाश अब सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकृत किए जा रहे हैं। किसी विशेष स्थिति में ऑफलाइन छुट्टी की आवश्यकता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.