इटावा औरैया, फरवरी 6 -- कस्बा क्षेत्र में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार अन्ना गोवंश को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर दो दुकानों, एक सरकारी नल और बिजली के खंभे को तोड़ते हुए एक मकान में जा घुसी। हादसे में कार सवार छात्र की मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आईटीआई चौराहा के पास इंदिरा आवास कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय सूर्यांश तोमर पुत्र अजय तोमर गुरुवार देर रात अपने किराएदार और परिचित वैदपुरा थाना क्षेत्र के रूपपुरा निवासी पंकज पुत्र सौदान सिंह को लेने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे कट भरथना गया था। उसके साथ रूपपुरा के ही अंकित कुमार पुत्र अहिवरन, हरिओम व आईटीआई चौराहा निवासी निखिल पुत्र अनिलेश भी कार में सवार थे। सभी युवक पंकज को लेकर लौट रहे थे। रात करीब एक बजे जब उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.