इटावा औरैया, फरवरी 6 -- गांव अन्दावा से नौगांव को जोड़ने वाले पैटून पुल पर यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गयीं है। अन्दावा की ओर पुल के पास पानी भरने से बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। आशंका है कि यमुना का जलस्तर और बढ़ने से पैटून पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद हो सकता है। वर्तमान में, पानी भरने के कारण बड़े वाहन इस रास्ते से नहीं गुजर पा रहे हैं। यह पैटून पुल करीब एक दर्जन से अधिक गांवों को चकरनगर तहसील से सीधा जोड़ता है। पुल के अभाव में ग्रामीणों को तहसील पहुंचने के लिए 30 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर महेवा, बकेवर और लखना होते हुए जाना पड़ता था। पुल बनने के बाद यह दूरी घटकर मात्र 5 किलोमीटर रह गई थी। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से अब अन्दावा की ओर पुल के रास्ते पर जलभराव हो गया है। ग्राम अन्दावा के रा...