इटावा औरैया, फरवरी 3 -- जसवंतनगर। कचौरा बाईपास पर दुर्गापुरा गांव के सामने मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार पिता, पुत्र सहित एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कार चालक सोनू शर्मा पुत्र राममोहन शर्मा ने बताया कि वह अपने पुत्र अश्वनी उर्फ बेटू शर्मा निवासी कोठी कैस्त और उसके मित्र आदर्श पुत्र सत्यप्रकाश के साथ पिलुआ हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। दुर्गापुरा गांव के सामने पहुंचते ही अचानक कार का स्टेयरिंग लॉक हो गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर कचौरा बाईपास सड़क किनारे नहर की तरफ खंदी में पलट गई हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल जाने से तीनों की जान बच गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घायलों को बेहतर इलाज के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.