इटावा औरैया, फरवरी 10 -- पक्का बाग स्थित नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई, जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि कार हरिद्वार से औरैया जा रही थी। जैसे ही पक्का बाग के पास पहुंची, अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में औरैया के थाना अयाना क्षेत्र के सिबरना गांव निवासी शिवकरन, त्रिभुवन, संगीता देवी और पांच वर्षीय अभि घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पुलिस को दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...