इटावा औरैया, फरवरी 19 -- विकासखंड की ग्राम पंचायत गोपियागंज में बुधवार को पंचायत भवन में स्थापित अध्ययन कक्ष/लाइब्रेरी का उद्घाटन जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद ने फीता काटकर किया। अध्ययन कक्ष में 20 छात्रों के बैठकर पढ़ने की व्यवस्था, लाइट, वाई-फाई और अंदर-बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार ने जिला विकास अधिकारी व खंड विकास अधिकारी विजय शंकर प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों का शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी दिलीप कुमार, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सहायक, कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.