इटावा औरैया, मार्च 19 -- कस्बे में बढ़ते जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने बुधवार देर शाम अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर निरीक्षण किया। इस दौरान नाले और फुटपाथ पर कब्जा कर दुकानें लगाने वाले करीब 40 दुकानदारों के चालान किए गए। पुलिस ने बताया कि अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कार्रवाई की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। साथ ही चेतावनी दी गई कि नाले और फुटपाथ पर कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.