इटावा औरैया, मार्च 5 -- होली के दिन फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जालौन के थाना कुठोंद क्षेत्र के भरेख गांव निवासी 35 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र ब्रज लाल फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में पचावली रोड स्थित कृष्णा मैरिज होम के पास किराए के मकान में रहकर सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार शाम होली के दिन अरुण कुमार अपनी बाइक से सब्जी का सामान लेने के लिए बाजार गया था। देर शाम जब वह वापस अपने घर की ओर लौट रहा था, तभी फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में अहिंसा गोदाम के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी...