इटावा औरैया, मार्च 3 -- मंगलवार सुबह करीब चार बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पटियात हवेली निवासी 50 वर्षीय ब्रजमोहन उर्फ मेजर पिछले करीब 20 वर्षों से अपने परिवार से अलग कस्बा रह रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार ब्रजमोहन मानसिक रोगी था और अक्सर कस्बे की सड़कों पर घूमता रहता था। मंगलवार सुबह वह बिधूना मार्ग पर सड़क पर टहल रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात में गश्त पर निकली पुलिस टीम की नजर सड़क पर पड़े शव पर पड़ी जिसके बाद कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.