इटावा औरैया, जनवरी 2 -- सैफई थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 13 बाइक और एक बाइक का इंजन बरामद किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। गुरुवार देर रात थाना सैफई पुलिस टीम ने मुचेहरा तिराहे पर तीन चोरी की बाइकों पर छह लोगों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लेने पर सोनू यादव के पास से एक तमंचा और दो कारतूस, गुलशन उर्फ गुल्ला के पास से एक छुरा और दीपक यादव के पास से एक छुरा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मेडिकल कॉलेज और आसपास के जनपदों में रैकी कर बाइक चोरी करते थे। बाइक 29 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज गेट से चोरी की थी। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.