इटावा औरैया, दिसम्बर 22 -- महोत्सव में पुष्प प्रदर्शनी में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायधीश प्रथम अखिलेश कुमार ने फुब्बारा चौक के पास पटेल पार्क में फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर किया। पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न रंग के गुलाब, डहेलिया, गुल दाऊदी समेत विभिन्न बोनसाई पौधों व आयुर्वेदिक पौधों का प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में डॉ. दीप किरण, डॉ. श्रीकांत, रुचि मेहरोत्रा, पारोमिता व राकेश बाबू आदि ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट अरविन्द गाबा व उनके सहयोगी उदिशा चन्द्र एडवोकेट एवं ज्योतिर्मय चन्द्र एडवोकेट ने विशेष अतिथि डीजीसी शिव कुमार शुक्ला, एडीजीसी श्री अग्रवाल, डॉ श्रीनाथ मल्होत्रा, डॉ शोभित मल्होत्रा, सुरेश चन्द्र त्रिपाठी एडवोकेट आदि को सम्मानित किया। इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.