इटावा औरैया, दिसम्बर 9 -- महोत्सव पंडाल में देर शाम फैंसी ड्रेस शो का आयोजन किया गया। बच्चों ने विविध वेशभूषा में सजकर मंच पर अपनी प्रस्तुति के जरिए सभी को आनंदित कर दिया। कोई टमाटर बना था तो कोई कूड़ा गाड़ी कोई डस्टबिन बना था तो कोई सुबह का अखबार, कोई कछुआ बनकर मंच पर रेंगता दिखा तों कोई चाचा नेहरू बन आजादी का महत्व समझाता नजर आया। इसके साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे जागरूकता संदेशों के बल पर भी महोत्सव मंच से बच्चों की प्रस्तुति को सभी ने खूब सराहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ सिटी अभय नारायण राय ने दीप प्रजवल्लन के साथ किया। मौके पर तीन वर्गों में आयोजित हुई प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में जुनैरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया आरुष और कबीर चतुर्वेदी में द्वितीय, क्षितिज पटेल व अविश अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अपूर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.