इटावा औरैया, दिसम्बर 17 -- इटावा। इटावा महोत्सव पंडाल में देर रात लाफ़्टर म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। सनी एंटरटेनमेंट ग्रुप मेरठ के कलाकारों ने गीत, संगीत, नृत्य और लाफ़्टर के तड़के के साथ शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम न्यायिक संदीप कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। महोत्सव पंडाल में मंच पर गायक कुमार राकेश ने यहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा वो भारत देश है मेरा, ओ देश मेरे, तेरी मिट्टी में मिल जावा, वन्देमातरम जैसे गाने गाकर श्रोताओं को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। ग्रुप की गायिका तबस्सुम सिंह ने बहारो फूल बरसाओ, यें चांद सा रोशन चेहरा, काली जुल्फों का कोई जैसे एक से बढ़कर एक फ़िल्मी गाने अपनी सुरीली आवाज में गाकर खूब तालियां बटोरी। मंच पर पहुंचे डुप्लीके...